बाल दिवस निबंध, (Children's day) बाल दिवस का महत्व Essay

प्रस्तावना 

ऐसा कहा जाता है, किसी भी देश की सबसे बड़ी संपति उसके जमीन के नीचे दबे खनिजों को कहा जाता है, जबकि असली संपति उस देश के बच्चे होते है, जो भविष्य में उस देश के कर्णधार बनते है और अपनी बुद्धिमता से देश को आगे बढ़ाते है। जिसके कारण दुनियाभर में इस त्यौहार को बड़े-हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। वैसा ही जोश इस दिवस पर भारत में भी देखने को मिलता है। इस दिन बच्चों को अहसास कराया जाता है, वही इस देश के भविष्य है। आखिर बाल दिवस क्यों मनाया जाता है? 







बता दे कि प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु के बाद उनकी जयंती को भारत में बाल दिवस की तारीख के रूप में चुना गया था। तभी से भारत में 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाने लगा था। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू बच्चों से काफी ज्यादा प्यार करते हैं।


भारत में भारत के पहले प्रधानमंत्री के जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिसकी जरूरत चाचा नेहरू ने उस पुराने दौर में ही समझ गए थे कि बुद्धिमान और स्वस्थ बच्चे ही देश को आगे ले जा सकते है, इसलिए उनकी सर्वागीन विकास के लिए सरकार, स्कूल और पैरेंट्स को हर जरूरी प्रयास करना चाहिए।



बाल दिवस का महत्व

चाचा नेहरू के तौर पर लोकप्रिय जवाहरलाल नेहरू का मानना था कि बच्चे देश का भविष्य और समाज की नींव होते हैं। बाल दिवस नेहरू की जयंती के अलावा, बच्चों की शिक्षा और अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए भी मनाया जाता है।

क्या आप बाल दिवस का महत्व जानते है?  बता दे यह पूरा दिन सिर्फ और र्सिफ बच्चों के लिए होता है। इस दिन स्कूल में बच्चों के लिए कई कार्यक्रम आयोजन किया जाता है। इस दिन बच्चों को उनके अधिकार के बारे में बताया जाता है। देश के बच्चे ही देश के भविष्य होते है, अगर बच्चों को अच्छी शिक्षा ना दी जाएं तो देश का भविष्य भी अंधकार में चला जाएगा। बाल दिवस के माध्यम से बच्चों को जिम्मेदारियों का अहसास कराते हुए उन्हें जीवन में कुछ कर गुजरने की प्रेरणा दी जाती हैं।



आज जो बच्चे है, वो ही कल देश के भविष्य है। उन्हें ही देश को आगे बढ़ाना है। इसलिए उनकी मूलभूत सुविधायों का पूरा ध्यान रखना चाहिए। ताकि उनकी समुचित विकास हो सके, जो भविष्य में देश के मजबूत सेवक बन सकेंगे और देश के शान को पूरी दुनिया में बढ़ाएँगे। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं !

#childrensday #JawaharlalNehru #formerprimeminister #former #Primeminister #baldiwas #2022
 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.